Uttarakhand News 16 April 2026: हल्द्वानी शहर के ठंडी कोठी स्थित सुभानु अस्पताल में आंख का ऑपरेशन कराने आए रामनगर निवासी एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त राजपाल के रूप में हुई है। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

बृहस्पतिवार दोपहर परिजन हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए डटे रहे। मामले की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।