Uttarakhand News 5 June 2026: केदारनाथ मंदिर परिसर में निकासी गेट पर श्रद्धालुओं पर कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। घटना की जांच पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी को सौंपी गई है। वहीं पुलिस कर्मियों को ड्यूटी प्वाइंट से हटा दी गई है।
पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुंडीर ने बताया कि कुछ श्रद्धालु निकासी गेट से मंदिर परिसर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिसकर्मियों के समझाने के बावजूद लोग उसी रास्ते से जाने का प्रयास करते रहे, जिससे निकासी कर रहे श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हो रही थी।
उन्होंने कहा कि निकासी गेट के दोनों ओर भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को वहां से हटाया। उन्होंने कहा कि इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। अब घटना की परिस्थितियों की जांच पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट को सौंप गई है। साथ ही संबंधित पुलिसकर्मी को ड्यूटी प्वाइंट से हटा दिया गया है।










