Uttarakhand News 24 April 2026: नैनीताल जिले के ज्योली क्षेत्र में वन्यजीव के हमले में महिला की मौत के बाद सौ से अधिक परिवार दहशत में हैं। बुधवार रात वन्यजीव के एक कुत्ते को उठा ले जाने की घटना के बाद से विभाग की चुनौती बढ़ गई है। वन विभाग ने हमलावर वन्यजीव को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी है। विभाग ने घटना के तुरंत बाद ही एक पिंजरा और चार ट्रैप कैमरे लगाए लेकिन उनमें किसी भी वन्यजीव की गतिविधि दर्ज नहीं हुई।

विभाग ने बृहस्पतिवार को पिंजरों की संख्या चार और 50 ट्रैप कैमरों से निगरानी शुरू कर दी है।संवेदनशील रीवर वैली क्षेत्र में एक मचान भी तैयार किया है जहां से वन कर्मी नजर बनाए हुए हैं। तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ट्रैंक्यूलाइज करने के लिए तैनात की है। 50 वनकर्मियों की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं।