Uttarakhand News 23 Sep 2026: रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय शिव लाल, निवासी ग्राम बोरा, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि शिव लाल विकास भवन रुद्रप्रयाग में चालक के पद पर कार्यरत थे और ड्यूटी के लिए रुद्रप्रयाग जा रहे थे। वहीं, कार सवार नागनाथ पोखरी की ओर जा रही थी। इसी बीच मायकोटि डाटपुल के पास यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मृतक को जिला अस्पताल लाया जा रहा है।










