नई दिल्ली: देश को आदिवासी समुदाय से पहला राष्ट्रपति मिल सकता है। यह भी तय हो जाएगा कि मौजूदा राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का उत्तराधिकारी कौन होगा। देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार यानी 18 जुलाई को मतदान हुआ था। गुरुवार सुबह 11 बजे से संसद भवन में मतगणना शुरू होगी और शाम तक नतीजे भी आ जाने की उम्मीद है।

चुनाव मैदान में सत्तारूढ़ राजग की तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा मैदान में हैं। मुर्मू का पलड़ा स्पष्ट रूप से भारी है और उनका चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। निर्वाचित होने पर वह देश में शीर्ष संवैधानिक पद पर काबिज होने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी। राम नाथ कोविन्द का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है और नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को होगा।

चुनाव के लिए मुख्य रिटर्निंग दिल्ली अधिकारी राज्यसभा के महासचिव की वि पीसी मोदी की निगरानी में मतगणना दरार होगी। संसद भवन में कमरा नंबर बदल 63 को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। नागरि सांसदों के मतों की गणना होने (डीज के बाद मोदी रुझानों के बारे में यह जानकारी देंगे।