Uttarakhand News 26 Aug 2026: उत्तराखंड के काशीपुर में महुआखेड़ागंज स्थित गिरधर रेलवे फाटक पर बुधवार तड़के एक भीषण हादसा हो गया।
ड्यूटी पर तैनात 35 वर्षीय गेटमैन अंकुर भारद्वाज निवासी पैगा की दिल्ली की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से रेलवे कर्मचारियों और परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, अंकुर भारद्वाज गिरधर रेलवे लाइन गेट पर बतौर गेटमैन तैनात थे। बुधवार तड़के लगभग 3:30 बजे वे अपनी नियमित ड्यूटी पर थे, तभी वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए।
हादसे की सूचना मिलते ही आरपीएफ प्रभारी सुखवंत सिंह और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी तकनीकी जांच की जा रही है।










