Uttarakhand News 18 June 2026: पुरोला। प्रखंड के नजदीकी गांव से कक्षा 6 के 13 वर्षीय किशोर द्वारा चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 9 वर्षीय छात्रा के साथ दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बुधवार दोपहर बाद पुरोला प्रखंड के एक गांव की है।

पुलिस का कहना है कि छात्रा के पिता की तहरीर पर विधिक कार्यवाही की जा रही है ,छात्रा को मेडिकल जांच के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

गांव के मंदिर में खेल रहे थे दोनों
बुधवार को किशोरी की मां पास के ही गांव में मेले में गई थी। वहीं, किशोरी का पिता भी मजदूरी करने खेतों में गया हुआ था। छात्रा व छात्र दोनों गांव के मंदिर में खेल रहे थे, तभी छात्र ने खेल खेल में ही किशोरी को मंदिर के पिछले हिस्से में ले गया और उसके साथ दुराचार किया।

मामला तब प्रकाश में आया जब छात्रा का पिता काम से घर आया तथा लड़की को खून से लथपथ देखा।
पूछताछ में किशोरी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। हालत देखकर किशोरी को लेकर पिता उपजिला चिकित्सालय पुरोला लाया एवं पुलिस को सूचना दी।

थानाध्यक्ष दीपक सिंह कठैत ने बताया कि दोनों नाबालिग है,पिता की तहरीर पर विधिक कार्यवाही की जा रही है,छात्रा को मेडिकल को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी भेजा गया है, साथ ही किशोर से पूछताछ की जा रही है।