Uttarakhand News 21 May 2026: जंगल की आग की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। विकास खंड कीर्तिनगर जिला टिहरी गढ़वाल के ग्राम पंचायत पैंडुला की अंजू देवी (50 वर्ष) की जंगल की आग की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

पूर्व प्रधान सुनय कुकसाल ने बताया कि महिला घर से करीब 150 मीटर दूर जंगल की तरफ से घर की ओर आ रही आग को बुझाने गई थी। आग बुझाते समय वह बुरी तरह झुलस गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसकी भनक तब लगी जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी।

बदरीनाथ हाईवे के समीप चीड़ के जंगल में लगी आग, बुझाने गए फायर वाचर की खाई में गिरने से मौत:
बुधवार रात को बेड़ूबगढ़ बिरही में बदरीनाथ हाईवे के समीप चीड़ के जंगल में लगी आग को बुझाने गया फायर वाचर पाखी जलगवाड़ गांव निवासी राजेंद्र सिंह नेगी (42) पुत्र नंदन सिंह नेगी आग से झुलस कर करीब 70 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। ढूंढ खोज के दौरान बृहस्पतिवार को सुबह खाई में उसकी बॉडी पड़ी मिली।