Uttarakhand News 6 June 2026: बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। भनेरपानी में पहाड़ी से छिटककर एक बोल्डर यात्री बस के ऊपर जा गिरा। जिसमें सवार कानपुर निवासी श्रद्धालु रेनू (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कानपुर निवासी पप्पू मिश्रा और गुड़गांव निवासी तन्नु सिंह घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय पीपलकोटी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पप्पू मिश्रा को हायर सेंटर जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया गया है। जबकि तन्नु सिंह को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
घटना रात करीब आठ बजे की है। घटना के बाद उप जिला अधिकारी आरके पांडेय और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोपहर तीन बजे इसी स्थान पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर बदरीनाथ हाईवे पर आ गए थे, जिससे यहां करीब पांच किलोमीटर तक का जाम लग गया था।
हादसे के बाद पीपलकोटी में रोके यात्री वाहन
बदरीनाथ हाईवे पर हादसे के बाद पीपलकोटी में रोके यात्री वाहन। बस पर पत्थर गिरने से महिला हुई मौत। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जा रहे यात्रा वाहन पीपलकोटी में रोके।










