Uttarakhand News 20 May 2026: देहरादून: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय 26 मई को रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। यह मेला कान्वेंट रोड स्थित परिसर में लगेगा, जहां निजी कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी।
आज से प्री-रजिस्ट्रेशन, साथ लाने होंगे जरूरी दस्तावेज
मेले में टीम लीज, आनंद राठी शेयर एंड स्टाक ब्रोकर्स लिमिटेड और कैंप (108) जैसी कंपनियां हिस्सा लेंगी। कंपनियां इंजीनियर, वायरमैन, सेल्स एंड सर्विस, मैनेजमेंट ट्रेनी, सेल्स एग्जीक्यूटिव, ईएमटी, पायलट और डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम आफिसर समेत विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। कुल 92 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
भर्ती के लिए योग्यता
भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई डिप्लोमा, स्नातक, बीबीए, एमबीए, डीफार्मा, बीफार्मा, एएनएम और जीएनएम पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 13 हजार 550 रुपये से लेकर 35 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।
रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों का प्री-रजिस्ट्रेशन 20 मई यानि आज से शुरू हो रहे हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, मूल प्रमाण पत्र, उनकी छायाप्रति, सेवायोजन पंजीयन कार्ड और आईडी प्रूफ लेकर आना अनिवार्य होगा।
सेवायोजन विभाग के अनुसार रोजगार मेले में शामिल होने वाली कंपनियों और रिक्त पदों की संख्या में आवश्यकता अनुसार बदलाव भी किया जा सकता है।










