Uttarakhand News 25 May 2026: Karnaprayag: कर्णप्रयाग में रविवार को बड़ा हो गया। एक किशोरी नहाते समय पिंडर नदी में डूब गई। डीडीआरएफ ने उसका शव बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, कुछ लड़कियां गांधीनगर के नीचे पिंडर नदी में नहाने गई थीं। इस दौरान एक किशोरी अमृता(15) पुत्री मनोज कुमार निवासी गांधीनगर डूब गई। स्थानीय लोगों व डीडीआरएफ ने टीम के साथ रेस्क्यू व सर्च अभियान चलाया गया तो कुछ देर बाद नदी में से लड़की बेहोशी हालत में मिली।
बाहर निकाल कर किशोरी को तत्काल परिजनों व स्थानीय लोगों की सहायता से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घाषित कर दिया।










