Uttarakhand News 29 July 2026: रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि देर रात जब परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंखे के सहारे लटका हुआ था। आनन फानन में परिजन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।