Uttarakhand News 29 July 2026: बैजनाथ-बागेश्वर मोटरमार्ग पर गागरीगोल स्थित फायर स्टेशन के समीप बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार चनौली निवासी कमलेश (35) पुत्र गोविंद राम अपने साथी नरेंद्र (30) के साथ बाइक (UK 04 AQ 0349) से बैजनाथ से घर लौट रहे थे। गागरीगोल के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 112 वाहन के जरिए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद कमलेश को मृत घोषित कर दिया। बैजनाथ कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि घायल नरेंद्र का इलाज चल रहा है और पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।










