Uttarakhand News 9 June 2026: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (यूकेएमएसएसबी) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नर्सिंग अधिकारी (महिला-पुरुष) के 196 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड ने सोमवार को भर्ती संबंधी विज्ञप्ति जारी करते हुए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

12 जून से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
डिप्लोमा और डिग्रीधारक अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के तहत लेवल-7 का वेतनमान मिलेगा, जो 44,900 रुपये से 1.42 लाख रुपये प्रतिमाह तक है। ऑनलाइन आवेदन 12 जून से शुरू होंगे। अभ्यर्थी दो जुलाई, 2026 की शाम पांच बजे तक आवेदन और शुल्क जमा कर सकेंगे।

दो जुलाई तक भर सकेंगे फार्म
आवेदन पत्र में किसी त्रुटि के सुधार के लिए चार से सात जुलाई तक संशोधन विंडो भी खोली जाएगी। बोर्ड के अनुसार रिक्तियों की संख्या प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है।