UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती पेपर लीक मामले में आज एसटीएफ ने 34वीं गिरफ्तारी की है। पुख्ता साक्ष्य और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर अभियुक्त संपन्न राव को गोमतीनगर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त मूल रूप से गाजीपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है और इनामी नकल सरगना सादिक मूसा का साथी है। जिससे लाखों की नगदी भी बरामद हुई है।

उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF Uttarakhand) को उत्तर प्रदेश के नकल माफियाओं के अहम साथी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुख्ता साक्ष्य और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर अभियुक्त संपन्न राव को गोमतीनगर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त मूल रूप से गाजीपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है। संपन्न राव द्वारा परीक्षा से पहले अन्य अभियुक्त के साथ परीक्षा से पहले हल्द्वानी में आकर रुकना और पेपर लीक करने में अहम भूमिका पाई गई है। अभियुक्त संपन्न से परीक्षा लीक प्रकरण से प्राप्त 3.80 लाख भी बरामद हुए हैं।


UKSSSC भर्ती घोटाला में अब तक 34 गिरफ्तार, 92 लाख बरामद

एसटीएफ ने बताया कि, यूकेसीएसएसस पेपर लीक मामले में 34 गिरफ्तारियों के साथ ही अब तक कुल 92 लाख कैश बरामद किए जा चुका है। साथ ही पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगणों की करोड़ों की अवैध संपत्ति का भी पता लगाया गया। दर्जनों बैंक अकाउंट को फ्रिज भी किया जा चुका है।